यूपी

मुरादाबाद : प्रदेश नेतृत्व के भरोसे पर खरे उतरे आकाश पाल, फिर बने जिलाध्यक्ष…समर्थकों में खुशी की लहर

मुरादाबाद। प्रदेश अध्यक्ष के विश्वस्त होने और प्रदेश नेतृत्व के पदाधिकारियों के भरोसे पर खरा उतरने का ईनाम आकाश पाल को दोबारा भाजपा जिलाध्यक्ष बन कर मिला। 16 दावेदारों में से नेतृत्व ने आकाश पाल पर पार्टी की नीतियों को मजबूती से आगे बढ़ाने का भरोसा कायम रखते हुए उन्हें एक बार फिर भाजपा का जिलाध्यक्ष बना दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के गृह जिले में पार्टी नेतृत्व ने आकाश पाल को फिर जिले की कमान सौंपकर अपना आशीर्वाद दिया है। वह वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के खास सिपहसालार माने जाते हैं।

जिलाध्यक्ष आकाश पाल के नेतृत्व में भाजपा ने नगर निगम और विधानसभा उप चुनाव में कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी। प्रदेश नेतृत्व ने आकाश पाल को फिर जिलाध्यक्ष बनाया है। अब उनके कंधे पर 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जिले के अधिकतर विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल करना है। वह संगठन में सबको साथ लेकर चलते हैं इसलिए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का भी उन पर विश्वास रहता है।

वहीं भाजपा ने मौजूदा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा की जगह कपड़ा व्यापारी गिरीश भंडूला को महानगर अध्यक्ष घोषित किया है। आकाश पाल को मुरादाबाद का भाजपा जिलाध्यक्ष और गिरीश भंडूला को महानगर अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। इस मौके पर भाजपा कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शेफाली सिंह, विधान परिषद सदस्य हरिओम शर्मा, मेयर विनोद अग्रवाल वा पार्टी के सभी पदाअधिकारी मौजूद रहे।

दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर आकाश पाल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो उन पर भरोसा जताया है वह उसे कायम रखते हुए और मजबूती से काम करते हुए पार्टी की नीतियों और भाजपा सरकार की योजनाओं और कार्यों को जनता के बीच ले जाएंगे। भाजपा नेतृत्व सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलती है। सभी मिलकर इसे और आगे बढ़ाएंगे।

महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताकर अहम पद की जिम्मेदारी दी है। वह भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाई नीतियों को महागारवासियों तक पहुंचने का कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!