यूपी

मुरादाबाद में नमाजियों को रोकने पर हंगामा, पुलिस से हुई नोकझोंक…DM अनुज सिंह-SSP सतपाल अंतिल ने लिया जायजा

मुरादाबाद । मुरादाबाद में ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्वक तरीके से दो बार में अदा करवाई गई। ईदगाह मैदान में नमाजियों को जाने से रोकने पर हंगामा हो गया। विरोध जताने पर नमाजियों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। हालात संभालने के लिए एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोबारा नमाज अदा करवाई गई। पुलिस ने बताया कि ईदगाह के भर जाने के कारण सुरक्षा के लिहाज से लोगों को रोका गया। हंगामे को देखते हुए मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझा कर शांत करवाया।

डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल पूरे मामले में नजर बनाए हुए हैं। संभल में ड्रोन से पूरे एरिया की निगरानी की जा रही है। एसएसपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे मामले का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

मुरादाबाद में नमाज के दौरान ईदगाह में जबरदस्त हंगामा हुआ। दरअसल नमाजियों ने पुलिस पर ईदगाह आने से रोके जाने का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस और नमाजियों के बीच झड़प होने की भी खबर है। हालांकि मुरादाबाद पुलिस के मुताबिक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। एसपी सिटी रणविजय सिंह‌ के मुताबिक नमाजियों को समझाने के बाद वे शांत हो गए और नमाज शांतिपूर्ण ढंग अता की गई। पुलिस अलर्ट पर है, हालांकि कोई अप्रिय खबर नहीं है। लोग खुशी से त्योहार मना रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!