Today Rashifal in Hindi: 20-03-2025

मेष राशि: आज का राशिफल
वृष राशिः आज का राशिफल
मिथुन राशि : आज का राशिफल
कर्क राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप दोस्तों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आप किसी से किए हुए वादे को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी समस्या को छोटा ना समझे। आपके शत्रु भी आप पर हावी रहेंगे।
सिंह राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई रुपए-पैसे से संबंधित मामला सुलझेगा। आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आपने यदि किसी ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।
कन्या राशि: आज का राशिफल
तुला राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके अपने शत्रुओं को आसानी से मात देने की कोशिश करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। घूमने-फिरने की आप योजना बना सकते हैं। आपको अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करना होगा। माता-पिता आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे।
वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोई निर्णय थोड़ा सोच समझकर लेना होगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें। आपको संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपको उलझनों के बावजूद भी काफी हद तक राहत मिलेगी। आप अपने पिछले व्यापार को काफी हद तक संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।
धनु राशिः आज का राशिफल
मकर राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके मन में शांति बनी रहेगी। आपके बड़े बुजुर्गों का पूरा साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छा प्रमोशन मिलेगा। आपको अपने किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ बढ़ाने से बचना होगा। आपके दिए गए सुझाव कार्यक्षेत्र में लोगों के खूब काम आएंगे। आपके ऊपर काम का दबाव थोड़ा अधिक रहेगा।
कुंभ राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। भाई- बहनों के बीच में आपकी खूब पटेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। आप किसी नए काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा।
मीन राशिः आज का राशिफल
आज आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका मन परेशान रहेगा। आप टेंशनों में लगे रहेंगे, लेकिन जीवनसाथी को करियर में कोई अच्छी खशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका किसी बात से कार्यक्षेत्र में कोई लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। आपको अपने बिजनेस के कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति मैं धैर्य बनाए रखना होगा।