
मुरादाबाद। मुरादाबाद के बुद्धि विहार स्थित सेक्टर 7डी फेस दो में संचालित स्कालर्स एकेडमी ने नमो स्टडीज के साथ पार्टनीशिप करके नये कोचिग संस्थान की शुरूआत की है। कोचिग का शुभारमभ कुंदरकी से भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने फीता काटकर किया।
नमो स्टडीज कोचिंग में कक्षा नर्सरी से लेकर 12 तक के सभी विषयों की पढ़ाई सर बाईसा और साथ में नवोदय सैनी द्वारा करायी जायेगी। दोनो ही शिक्षक मिलिट्री स्कूल के लिए एंट्रेंस और अन्य कम्पटीशन की भी तैयारी कराते है। नमो कोचिग में बच्चों को निशुल्क लाइब्रेरी की भी सेवा उपलगध रहेगी।
मुख्य अतिथि कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने अपने संबोधन में क्हा कि शिक्षा ही युवाओं का वह हथियार है जिससे वह अपने भविष्य की सब चुनौतियों को पूर्ण कर सकते हैं। शिक्षा के बिना आज का युवा समाज से दूर है। वही भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने संस्थान के संचालको को शुभकामनाये देते हुये नमो कोचिंग की सराहना की। इस मौके पर सभी अतिथियों को प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मान दिया गया।
अंत में शिक्षाविद अंजू त्रिपाटी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।