Moradabad News : सीता रसोई ट्रस्ट ने किया सुंदरकांड पाठ का आयोजन

मुरादाबाद। सीता रसोई ट्रस्ट के द्वारा सुंदरकांड का पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया कथावाचक राजकुमार गोस्वामी ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। इसके साथ ही साथ भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। सीता रसोई के अध्यक्ष उदय भान सिंह ने बताया कि पिछले 9 वर्षों से सीता रसोई ट्रस्ट के द्वारा विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य किया जा रहे हैं और प्रतिवर्ष अप्रैल के महीने में वर्ष की शुरुआत में सुंदरकांड एवं भजन संध्या से ही संस्था के वर्ष की शुरुआत होती है। आने वाले समय में वर्ष में एक बार नव दिवसीय राम कथा का आयोजन भी संस्था के द्वारा कराया जाता रहा है।
आज का जो सुंदरकांड का पाठ का आयोजन हुआ उसके साथ ही साथ बहुत ही सुंदर संगीत में भजन का भी आयोजन किया गया राजकुमार गोस्वामी ने भजन सुनते हुए एक से बढ़कर एक भक्ति मय सुनते हुए श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। सर्वप्रथम श्री राम स्तुति के साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया, ठुमक चलत रामचंद्र बाजे पैजनिया एवं मोहे लागी लगन मीरा हो गई मगन जैसे भजन पर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। सुंदर कांड पाठ में सीता रसोई परिवार के साथ साथ महानगर के विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं समाज सेवी गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया गया। विशेष रूप से सुधांशु कौशिक, भाजपा पार्षद गीता शर्मा की विशेष उपस्थित रही। दीपक गुप्ता, सीमा गुप्ता, सुनील कुमार शर्मा ,शालिनी शर्मा, अंजू पांडे, विवेक पांडे, जूही माथुर, शरद माथुर, राजेंद्र प्रसाद सक्सेना, सत्य प्रकाश वार्ष्णेय का विशेष सहयोग रहा। महिला विंग की अध्यक्षा सुप्रीत सिंह द्वारा महिलाओं का अंग वस्त्र भेंट करके सम्मान किया और संजीव शर्मा द्वारा संस्था में जुड़े नए सदस्यों का स्वागत किया।
धीरज गुप्ता ने सभी सदस्यों का परिचय करवाया। इस अवसर पर जूही शर्मा, छाया गुप्ता, गीताजंली दक्ष, अक्षय कुमार, इंजिनियर सुनील कुमार शर्मा, शिखा शर्मा और संस्था की मुख्य संरक्षिका अनीता गुप्ता, निधि गुप्ता, अंजली गौर, मीनू चौहान, अर्चना रानी, जीवन लता शर्मा, डाक्टर प्रदीप शर्मा, सुनील कपूर, पवन कपूर, किरण शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
अध्यक्ष उदय भान सिंह अपने उद्बोधन में बताया कि संस्था द्वारा सीता रसोई के माध्यम से निरंतर जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन वितरण किया जाता है। इसके अतिरिक्त निशुल्क चिकित्सा सेवा निःशुल्क रक्तदान शिविर गरीब बेटियों की शादी में सहायता बेटियों की शिक्षा में सहयोग, जल संरक्षण पर कार्य शाला का समय समय पर संस्था द्वारा आयोजन किया जाता है।