मुरादाबाद नगर निगम लगा रहा शहर की खूबसूरती मैं चार चांद। जल्द शहरवासियों को मिलने वाली है हनुमान वाटिका की सौगात।बुद्धि विहार में बन रही हनुमान वाटिका। नगर आयुक्त और मेयर के प्रयासों से धार्मिक और सांस्कृतिक विकास की नई पहल।

मुरादाबाद। मुरादाबाद के नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल और मेयर विनोद अग्रवाल की जोड़ी नगर वासियों को आए दिन नई सौगातें दे रही है। नगर निगम ने धार्मिक और सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुद्धि विहार फेस-2 में हनुमान वाटिका के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। लगभग सवा एकड़ भूमि पर छह करोड़ पांच लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही यह वाटिका श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं और तैयारियां जोरों पर हैं। हनुमान वाटिका की विशेषता यह होगी कि यहां हनुमानजी के जीवन से जुड़े प्रसंगों को दर्शाया जाएगा। इसके अंतर्गत हनुमानजी के दस अवतारों की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई है।
वाटिका में एक विशाल गदा भी लगाई गई है। जो उनकी वीरता का प्रतीक होगी। श्रद्धालुओं के लिए सुंदर और सजावटी पथ बनाए जा रहे हैं। जिन पर चलते हुए वे हनुमानजी के जीवन प्रसंगों को देख सकेंगे। वाटिका में बैठने की सुविधा और आकर्षक झांकियां भी बनाई जाएंगी। ध्यान और योग साधना के लिए अलग परिसर की व्यवस्था की जा रही है। ताकि लोग मानसिक और आत्मिक शांति प्राप्त कर सकें।
आधुनिक स्पीकर सिस्टम के माध्यम से भक्तों को वाटिका में भ्रमण करते समय हनुमान चालीसा का पाठ सुनाई देगा। जिससे वातावरण भक्तिमय रहेगा। नगर निगम की इस पहल से न केवल धार्मिक जागरूकता बढ़ेगी बल्कि सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान मिलेगी।