यूपीलोकल न्यूज़

Sambhal News : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष बने दिलीप सक्सेना

संभल। जनपद सम्भल के चन्दौसी में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा निबंधन संख्या 5680 / 80-81 के जनपद मेरठ निवासी प्रांतीय अध्यक्ष आनंद कुमार जौहरी द्वारा जनपद संभल के चन्दौसी निवासी जिलाध्यक्ष सुशील सक्सेना को संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन में जनपद संभल की कार्यकारिणी भंग चल रही थी और जिलाध्यक्ष का पद काफी समय से खाली चल रहा था। इस पर प्रान्तीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय संगठन पदाधिकारियों की सहमति से संगठन के दिलीप कुमार सक्सेना को संगठन का जिलाध्यक्ष बनाये जाने की सर्वसम्मति बनी।
 इस उपलक्ष में दिलीप कुमार सक्सेना पुत्र स्व.श्री पतंजलि सक्सेना निवासी आवास विकास निकट संस्कार वैली चंदौसी के आवास पर प्रान्तीय उपाध्यक्ष सुशील सक्सेना की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व जनपद कार्यकारिणी के काफी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित हुए। जहां पर पार्टी उपाध्यक्ष सुशील सक्सेना ने प्रांतीय अध्यक्ष आनंद जौहरी द्वारा भेजे गए जिला अध्यक्ष पद का लेटर सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में दिलीप सक्सेना को उपलब्ध कराया। इस मौके पर उपस्थित समस्त पदाधिकारियों ने ताली बजाकर स्वागत किया।
इस पर सुशील सक्सेना ने कहा कि 15 दिनों के अन्दर जिलाध्यक्ष दिलीप सक्सेना अपनी कार्यकारिणी का गठन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रान्तीय अध्यक्ष को अपनी जनपद कार्यकारिणी पदनाम के साथ अवगत करायेंगे।  इस अवसर पर सुशील सक्सेना, दीप श्रीवास्तव, सुनील सक्सैना, मुकेश कुमार सक्सेना, उमेश चन्द्र सक्सेना पटौदी, सुरेश चंद्र माथुर, विपिन सक्सेना, नरेंद्र सक्सेना, मुकेश सक्सेना, अवकाश सक्सेना, लक्ष्मीकांत सक्सेना इत्यादि काफी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!