Uttar Pradeshलोकल न्यूज़

Moradabad News : महापौर विनोद अग्रवाल ने धूमधाम से मनाया अपना 68वां जन्मदिन, बधाई देने वालों का लगा तांता

(रिपोर्ट: सौरभ पूठिया)
मुरादाबाद के लोकप्रिय महापौर सरल स्वभाव के धनी, राजनीति के चाणक्य  विनोद अग्रवाल ने अपना 68वा जन्मदिन नगर निगम कैंप कार्यालय पर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। महापौर विनोद अग्रवाल को सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह, बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य विशेष कुमार गुप्ता, एससी एसटी आयोग की सदस्य साध्वी गीता प्रधान, पार्षद रुचि चौधरी, प्रिया अग्रवाल सहित कई भाजपा नेताओं ने मिलकर केक काटकर बधाईयां प्रेषित की। कैंप कार्यालय पर लगातार बधाई देने वालों की भीड़ बढ़ती ही जा रही थी। देखते ही देखते हजारों की संख्या में महापौर समर्थक और देवतुल्य जनता उन्हें बधाई देने पहुंचने लगी।
कैंप कार्यालय पर इतनी भीड़ देखकर हर कोई भौचक था सभी की जुबान पर एक ही बात थी कि महापौर विनोद अग्रवाल का व्यवहार आम जनता से लेकर समर्थक और भाजपा पदाधिकारी सभी से एक जैसे भाईचारे का रहता है। उनकी निगाह में कोई छोटे बड़ा नहीं है सब एक समान है। इसी वजह से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने हजारों की संख्या में समर्थक और जनता पहुंची है। इस अवसर पर सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।
जन्मदिन समारोह में राहुल शर्मा, चंदशेखर शर्मा, सुदेश शुक्ला, शशि किरण, रेखा मदान, कविता गुप्ता, ज्योति बंसल, रवि चौधरी, वीरेंद्र अरोरा सहित भरी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
https://www.youtube.com/watch?v=omGhi0bSuqU

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!