
मुरादाबाद। नगर निगम मुरादाबाद के कैम्प कार्यालय पर बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वित्तीय 2025-26 के लिए 9 अरब 45 करोड़ 12 लाख 97 हजार रुपये का बजट पास हुआ, जिससे शहर का विकास होगा। महापौर और नगर आयुक्त आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बोर्ड की बैठक में हाउस टैक्स और व्यापारियों की समस्याओं का मुद्दा जमकर उछला। बैठक में बोर्ड के सदस्यों ने एक के बाद एक मुद्दा उठाया। महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष के मुताबिक आगामी वर्ष में 30 करोड़ रुपये की अधिक धनराशि से शहर के विकास पर खर्च होगी। इससे शहर का चौतरफा विकास होगा तो वहीं शहर के व्यापारियों की दुकानों पर 12.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को वापस लेने का प्राविधान किया है। साथ ही बताया कि सफाई के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है जिसमे लगभग 10 करोड़ रुपये से वेतन दिया जाएगा। उधर 225 करोड़ रुपये से शहर की सड़कें और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इसी के साथ 112 करोड़ से सीएम ग्रिड योजना के तहत लाइनपार, रामलीला ग्राउंड, बुद्धिविहार और मानसरोवर की रोड तैयार किए जायेंगे।जो जनता को समर्पित होंगी।
उठा गृहकर और जल कर का मुद्दा
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को महापौर कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में गृहकर और जलकर का मुद्दा जमकर उछला। मुद्दे को लेकर पार्षदों व अधिकारियों के बीच जमकर गहमा गहमी हुई। बैठक में पार्षदों ने जलकर और गृहकर का मुद्दा उठाया। पार्षदों का कहना है कि निगम की आलाधिकारियों द्वारा मनमानी की जा रही है,जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। फिलहाल निगम के टीम द्वारा लोगों के घरों की गलत नपाई की जा रही है। इन लोगों से अधिक टैक्स वसूला जा रह है। जिन लोगों का टैक्स दो लाख है। उन पर पांच पांच का गृहकर और जलकर इकट्ठा लगा कर भेजा जा रहा है। इतना ही नहीं बैठक में नाले व अन्य कई मुद्दे उछले। जिनका निस्तारण करने के लिए महापौर विनोद अग्रवाल व दिव्यांशु पटेल ने आश्वाशन दिया है।
सफाई कर्मचारी की होगी वृद्धि
कार्यकारिणी की बैठक में सफाई का मुद्दा भी उठा। महानगर की सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सफाई कर्मचारियों प्रस्ताव पास किया गया। अब महानगर में सफाई कर्मियों की वृद्धि जाएगी। जिसमें निगम द्वारा 10 करोड़ रुपए का बजट को स्वीकृत हुआ है। इससे महानगर और भी स्वच्छ होगा
45 करोड़ से होगा पर्यावरण संरक्षित
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में स्वच्छ वायु प्रदूषण कार्यक्रम के तहत पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए नगर निगम द्वारा 45 करोड रुपए का बजट पास किया गया है। इससे महानगर में पर्यावरण संरक्षित होगा। इससे महानगर का पर्यावरण ओर भी बेहतर होगा।
दुकानों का नहीं बढ़ाया गया टैक्स
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में टैक्स का मुद्दा जमकर उछाला। दुकानदारो पर किसी भी प्रकार का नया टैक्स नहीं लगाया गया है। दुकानदारों के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि जो साढ़े 12 परसेंट का टैक्स बढ़ाना था। उसको नहीं बढ़ाया गया है। महापौर ने कहा कि पहले साढ़े 12 परसेंट की बढ़ोतरी की जा रही थी,लेकिन उसको वापस ले लिया गया है। जिससे दुकानदारों को काफी राहत मिली है।
112 करोड़ से सीएम ग्रीड में चार सड़कों का होगा निर्माण
नगर निगम द्वारा 200 करोड़ से महानगर में विकास कार्य होंगे, जिसमें 112 करोड रुपए से सीएम ग्रीड योजना में चार सड़कों का होगा निर्माण किया जाएगा। इसमें मानसरोवर, लाइनपार, बुद्ध विहार और रामलीला ग्राउंड की सड़कों का निर्माण होगा। इससे महानगर में सड़क व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को लाभ मिलेगा।
बुद्धि विहार में दुबई की तर्ज पर बनेगा सरोवर
दुबई की तर्ज पर महानगर के बुद्धि विहार में नगर निगम द्वारा सरोवर बनाया जा रहा है जिसमें लाइटिंग के साथ फाउंटेन निकलेंगे जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। इतना ही नहीं महानगर के लोगों को वॉर मेमोरियल और संविधान पार्क भी दिया जाएगा। तो वही ऑडिटोरियम के साथ बच्चों के शिक्षा के लिए लाइब्रेरी भी जल्द शहर वासियों को दी जाएगी, जो लोगों के लिए काफी लाभकारी होगी।